---Advertisement---

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Me में रजत सवी का अतीत जानेगा और लेगा एक फैसला, इस बड़े फैसले से कहानी लेगी एक नया मोड़।

By :
On:
Follow Us

नमस्कार दोस्तों, टीवी शो Ghum Hai Kisi ke Pyaar Me के पिछले एपिसोड ने दर्शकों को भावुक कर दिया है। इस शो में निरंतर घटनाएँ घट रही हैं, लेकिन अब रजत ने एक ऐसा कदम उठाया है जो हर किसी को हैरान कर देगा। चलिए जानते हैं कि क्या हुआ और सवी के लिए रजत ने भावुक प्राथनाएं कैसे की।

सवी के लिए विनम्र प्रार्थना

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin के नवीनतम एपिसोड में सवी की सेहत को लेकर रजत को दुखी दिखाया गया है। रजत ने अपने जीवन की सबसे बड़ी लड़ाई में भगवान से प्रार्थना करने का निर्णय लिया। रजत ने एक मंदिर में जाकर अपनी पत्नी सवी के लिए अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की प्रार्थना की। उस समय वह बहुत से भक्तों को घुटनों के बल पर सीढ़ियाँ चढ़ते देखता है। अपने घुटनों से खून बहने के बावजूद, रजत भी सवी की सलामती के लिए वही काम करता है। मंदिर पहुंचकर, उसने सवी की सलामती के लिए भगवान से दुआ की और पूजा का धागा लिया।

Deva Teaser: शाहिद कपूर का शानदार एक्शन अवतार, शानदार टीजर के प्रशंसक दीवाने

सवी के स्वाथ्य में सुधार

रजत की दुआ से सवी की हालत धीरे-धीरे सुधरने लगती है। अस्पताल में सवी की कलाई पर वह धागा बांधने के दौरान, सवी की नब्ज अचानक कम होने लगती है। डॉक्टर भी भयभीत होते हैं और डिफिब्रिलेटर का उपयोग करते हैं, लेकिन एक चमत्कारी परिवर्तन होता है और सवी की नब्ज स्थिर हो जाती है। डॉक्टरों और परिवारवालों को खुशी है कि सवी अब खतरे से बाहर है।

ईशान की कहानी आयी रजत के सामने 

रजत अपने विचारों को बदलता है जैसे-जैसे कहानी चलती है। सवी की फाइल से रजत को पता चलता है कि सवी को एक बार गोली मारी गई थी. शांति से पूछने पर पता चलता है कि यह घटना उसी दिन हुई थी जब सवी और ईशान का विवाह हुआ था। शांति रजत को सवी की पूरी जिंदगी बताती है, जिसमें उसके बचपन से लेकर आईएएस अधिकारी बनने तक उसके सपनों का भी जिक्र करती है। रजत को यह जानकर दुख होता है कि उसने अपनी पत्नी के अतीत को जानने की कभी कोशिश नहीं की।

Read Also

Daily News Peak Team

We are regularly share useful and helpful information here with a passion for exploring the latest trends in automobile, technology, business, entertainment and lifestyle. We are share insights and expertise to inspire and empower others crafting informative and engaging articles on a wide range of topics.

For Feedback - dailynewspeak@gmail.com
Join Our WhatsApp Group

Leave a Comment